All songs

Song 471

ये ही दुआ है, रख लहू के नीचे

ये ही दुआ है, रख लहू के नीचे ये ही सदा है, रख लहू के नीचे नज़ात दहिंदे, रख लहू के नीचे ख़ुदा के बर्रे, रख लहू के नीचे रख लहू के नीचे रख लहू के नीचे लहू के नीचे नीचे यीशु के पीछे पीछे पवित्र आत्मा के संग मसीह के पीछे पीछे ये ही है आशा अपनी यीशु का चेहरा देखे मोहब्बत से भरा वो ख़ुदा का बर्रा देखे Verse लहू ये पवित्र यहोवा का है लहू ये खुदावंद मसीहा का है लहू ही में शक्ति, मसीह का मसह है ख़ुदा के बर्रे, रख लहू के नीचे Verse लहू को पुकारें, लहू से धुलें लहू की हिफाजत में, चलते चलें लहू से मोहब्बत की, कलियाँ खिले ख़ुदा के बर्रे, रख लहू के नीचे Verse लहू ही गुनाहों को, देता मिटा लहू ही बीमारों को, देता शिफा लहू ही यहोवा से, देता मिला ख़ुदा के बर्रे, रख लहू के नीचे Verse यीशु के लहू में, धुले जब से हम बंधन में दुल्हन के, बंध गए हम कामिल मोहब्बत है, दूर हुए गम ख़ुदा के बर्रे, रख लहू के नीचे