All songs

Song 360

कुछ कमती न मुझको होगी

Chorus कुछ कमती न मुझको होगी, मेरा यीशु मसीह है गड़रिया Verse मुझे हरी-हरी घास चराता, और निर्मल पानी पिलाता, मुझे भूख प्यास न होगी तू मेरी जान बचाता, और सच्ची राह दिखता, इस राह में थकन न होगी मृत्यु का भय जब छावे, और मेरी जान दुःख पावे, तेरी छड़ी से हिम्मत होगी मेरे दुश्मन को तू हरावे, और दस्तरख़ान बिछावे, नष्ट उसकी ताक़त होगी मेरे सिर पर तेल तू मलता, और प्याला मेरा छलकता, तेरे घर में खुशी तब होगी