Song 368
येशु तेरा नाम, मेरा शरणस्थान
येशु तेरा नाम, मेरा शरणस्थान
तेरा मैं स्तुति करूंगा
स्तुति करूंगा, मैं स्तुति करूंगा
Verse
यहोवा यिरेह, उपाय जो करदे वाला है
कोई घटी नही, मुझे कोई घटी नही
यहोवा राफा, चंगाई जो देने वाला
विश्वाश करूंगा मैं, विश्वाश करूंगा
यहोवा निस्सी, जय का वो झंडा है
नही डरूंगा, मैं नही डरूंगा
यहोवा शालोम, शांति जो देने वाला
खुशी करूंगा मैं, आनंद करूंगा
यहोवा रोही, अच्छा चरवाहा है
चारा पाऊंगा मैं, चारा पाऊंगा
यहोवा सिदकेनु, मेरी धार्मिकता है
चलता रहूंगा मैं, चलता रहूंगा
यहोवा शम्मा, साथ जो रहता है
आगे बढूंगा मैं, आगे बढूंगा
मैं तेरे आगे आप चलूंगा
और तुझको विश्राम दूंगा
चिन्ता ना करो, भय ना खाओ
हाथ पकड़ तुझे मैं चलाऊंगा
Verse
लाल समुंदर तेरे लिए रस्ता खोलेगा
शैतान की सारी सेना नाश हो जायेगी
यर्दन नदी भी हट कर बहेगी
जीवन का द्वार तुम्हारा स्वागत करेगा
Verse
डेरे के निकट कोई दुख ना आयेगा
मार्गों में दूत तेरी रक्षा करेगा
पैरों में पत्थर से ठेस ना लगेगी
स्वर्ग दूत हाथों में उठा ले जायेगा
Verse
मारा का पानी भी मीठा लगेगा
यरिहो की शेहरपनाह गिर पड़ेगी
सूर्य चंद्रमा की गति थम जायेगी
जीवन की ज्योति तुम्हे ले जायेगी