Song 458
आसमानों में है मेरा भी एक मकान
आसमानों में है मेरा भी एक मकान
जिस में रहेंगे, हम जा कर
छोड़ेगे जब यह जहान
Verse
मैं काहे घबराऊँ, मेरा भरोसा वही
जिस ने किया है वायदा, वायदा है सच्चा सही
जगह बनाऊँगा जाके, अपने पिता के वहां
आसमानों में है मेरा भी एक मकान
Verse
लिखा गया मेम्ने की पुस्तक में मेरा भी नाम
मुझ पापी पर जब हुआ था उसके फज़ल का यह काम
उस ने बचाया है मुझ को वह है बड़ा मेहरबान
आसमानों में है मेरा भी एक मकान
Verse
उस को मौहब्बत है तुमसे, आज़मा देख लो
लगाएगा वह गले से, पास आ देख लो
भटके हुओ को बचाने वाला है वह मेहरबाँ
आसमानों में है मेरा भी एक मकान
Verse
झूठे जहाँ में तसल्ली हरगिज़ नही पाओगे
यीशु के पास बोझ लाओ, तभी आराम पाओगे
उस संग रहोगे तुम जाकर, रखोगे गर तुम ईमान
आसमानों में है मेरा भी एक मकान