Song 462
आसमां भी टल जायेगा
Intro
आसमां भी टल जायेगा
पृथ्वी भी टल जायेगी
तेरा वचन ना टलेगा कभी
ये आप ने कहा है मेरे प्रभु
ये आप की प्रतिज्ञा है प्रभु
Verse
आप ने कहा है मैं अभी जाता हूँ
सवरग में जगह तैयार करके आता हूँ
आ के फिर तुम्हे भी मैं ले जाऊंगा
अपने सारे वायदों को मैं निभाऊंगा
Verse
आप ने कहा था सातवां दूत आयेगा
तुमको सारे भेद मेरे वो बतायेगा
सात मोहरें खोलेगा वो भेदों से भरी
ऐलीयाह के आत्मा में होगा वो नबी
ये आज पूरा हो गया मेरे प्रभु
ये आप की प्रतिज्ञा है प्रभु
Verse
आप ने कहा है मेरी दुल्हन आयेगी
मेरे सारे वचनों को वो निभायेगी
तीसरा खिंचाव पूरा वो करेगी आज
सवरग घर वो ही मेरे साथ जायेगी