All songs

Song 431

उठ गये हैं कदम हमारे

Chorus उठ गये हैं कदम हमारे कौन इन्हें रोकेगा यीशु ने थामा हाथ कभी नहीं छोड़ेगा यीशु है जीवन दाता मौत भी उससे है हारी मत घबराओ सिपाहियो आज विजय है हमारी मत घबराओ सिपाहियो आज विजय है हमारी Verse घना अँधेरा डाले डेरा मर रहा इन्सान जग में जाओ वचन सुनाओ और बचाऔ प्राण ज्योति हम ही जलायेगें यीशु के कलाम से हर बाजी हम जीतेगें यीशु के ही नाम से यीशु के हम बच्चे हैं वो पिता है महतारी मत घबराओ सिपाहियो आज विजय है हमारी Verse बादल गरजे चाहे बरसे आये या तूफान हम न डरेगें, हम न हटेंगे यीशु है कप्तान शैतान को हरायेगें यीशु के कलाम से शैतान को भगायेगें खुले वचन की मार से यीशु ने हम को दी है ये तलवार दोधारी मत घबराओ सिपाहियो आज विजय है हमारी Verse एक मुट्ठी की हम हैं मिट्टी बिल्कुल हैं बेजान यीशु हैं आया, लहू पिलाया बना दिया बलवान यीशु की जय गायेगें ऊँची ही ललकार से अपने कदम बढायेगें उसके ही अधिकार से अपने को शुन्य बनाया ऐसा है अधिकारी मत घबराओ सिपाहियो आज विजय है हमारी Verse सिर उठा के कदम मिला के चलते सीना तान मची हैं धूमें खुशी से झूमें यीशु की संतान यीशु के संग जाते हैं सोने के मकान में सारे दुःख अब दूर हुए रहते है विश्राम में उद्धार किया यीशु ने तन मन है आभारी मत घबराओ सिपाहियो आज विजय है हमारी