All songs

Song 454

यहोवा चरवाहा मेरा

यहोवा चरवाहा मेरा कोई घटी मुझे नहीं है हरी चराइयों में मुझे स्नेह से चराता वह है मृत्यु की वादी से जब मुझे जाना हो यीशु मेरे साथ है सदा मुझे कोई भय नहीं हैं शत्रुओं के सामने मेज़ वह बिछाता है सिर पर वह तेल मला है अभिषेक मुझे किया है करूणा भलाई मेरे जीवन भर साथ रहेगी यीशु के भवन में सदा स्तुति की ध्वनि रहेगी