All songs

Song 418

महिमा खुदा की

Chorus महिमा खुदा की हम मिलकर गाएँगे मैं और मेरा घराना यीशु के साथ जायेंगे Verse जीना उसके लिए है मरना उसके लिए है जो भी हम कर सकेंगे करना उसके लिए है कुछ भी कहे चाहे दुनिया हम आगे बढ़ते जाएंगे Verse हाथों में हाथ होगा यीशु का साथ होगा हमको रखेगा येशु, जहां वो आप होगा वो सच्चा जिंदा खुदा है दिल में उसीको चाहेंगे Verse पसली से खून बहाया दुल्हन को पास बुलाया जैसा वो पाक खुदा है दुल्हन को पाक बनाया गायेंगे दूतों के संग संग महिमा में जब भी जाएंगे Verse वचन खुदा ने भेजा नबी के पास भेजा यीशु मसीह वचन है दुल्हन के पास भेजा बनके हम उसका वचन ही हवा में उड़ते जाएंगे Verse महिमा का बादल छाया मोहरों को खोल बताया बादल दुहले का चेहरा नबी ने खोल दिखाया वो मेरा दूल्हा, मैं दुल्हन वापस अदन में जायेंगे