Song 405
मेरे जीवन में यीशु तेरा नाम
मेरे जीवन में यीशु तेरा नाम,
जलाल पाता रहे
मेरा उठना बैठना और
चलना तुझे भाता रहे
बेमिसाल है तू मैं मिसाल बनू,
तू कामिल हैं मैं भी कमाल बनू
दुनिया का नूर हैं यीशु
मेरी राहें सजाता रहे
मेरी सोचो में तू, मेरे ख्वाबों में तू
मेरे सारे सवालों, जवाबों में तू
जब भी तुझको पुकारूं,
तेरा रूह मुझमें आता रहे
ज़िंदगी भर तेरे गीत गाता रहूं,
तू सुनता रहे मैं सुनाता रहूं
जब गीत तेरे गाउँ,
तेरा रूह मुझ में गाता रहे