All songs

Song 388

सातवां आदम से आप संग वो चला

Verse सातवां आदम से आप संग वो चला फिर से एक बाइबल को, त्रिभुज मे लिख गया भेदों को तारो में देख वो पाया था आप संग चलते चलते दुनिया को भूल गया मेरी है प्राथना मैं फिर हनोक बनू आप संग मे चलू, चलता रहूं मेरे खुदा चट्टान मेरी, येशु आप संग मैं चलूं, चलता रहूं Verse सातवां दूत जब, इस युग में आया था तूफान को रोक कर, फिर से दिखाया था कहा था आपने, चल तू मेरे संग देह का बदलना, देख वो पाया था फिर है वही तमन्ना, आज इस दुल्हन में आप संग मैं चलूं, चलता रहूं Verse नूह भी चला था फिर, आपकी राहों पर कुछ याफेत वंशी है, आज इस पृथ्वी पर मेरा था ज्ञान अधूरा, भारत में पूरा होता अशीषों से भरा एक तारा है यहां चमकता आग में आप है, बादल में आप है आप संग मैं चलूं, चलता रहूं Verse भेदों को खोले फिर सातवां दूत अब खड़ा है फिर यहां, सातवी सीढ़ी पर कभी मैं ना मरूंगा, दिया संदेश है ईमान मिला है मुझको, अनदेखा देश है दुनिया का मैं नहीं, आप संग जाऊंगा आप संग मैं चलूं, चलता रहूं Verse सात तारों के संग, सात भेदों के संग आप जो भी कहें, वो ही अब मैं कहूं मेरा ईमान है, मैं तो अब ना मरूं कभी भी ना रुकूं, चलता रहूं