Song 379
उसकी महिमा करो, बन्धन टूट जाएंगे
Chorus
उसकी महिमा करो, बन्धन टूट जाएंगे
मेरा येशु मौज़ूद है यहाँ
जितने बीमार है चंगे हो जाएंगे
मेरा येशु मौज़ूद है यहाँ
Verse
ना तू कमज़ोर हो , तेरी ताकत है वो
वो तेरा हौंसला , तेरी हिम्मत है वो
जितने कमज़ोर है, नया बल पाएंगे,
मेरा येशु मौज़ूद है यहाँ
वो मौज़ूद है यहाँ
वो मौज़ूद है यहाँ
Verse
ना हालातो से डर, थोड़ा विश्वास कर
वो वफादार है, थोड़ा रख तू सबर
तेरे जितने रुके काम हो जाएंगे,
मेरा येशु मौज़ूद है यहाँ
Verse
वो है जिंदा खुदा, वो है सब का खुदा
तेरे नज़दीक है, ना वो तुझसे जुदा
जितने पापी है सब वो क्षमा पाएंगे,
मेरा येशु मौज़ूद है यहाँ