Song 407
मेरा यीशु सबसे महान
मेरा यीशु सबसे महान
कोई नहीं उसके समान
वो सत्य है ज्योति है
जीवन की रोटी है
मुझको खियाये वो चौपान
कोई नहीं उसके समान
Verse
वो ही केवल सृष्टिकर्ता
वो ही पालनहार है
वो ही धमी वो ही न्यायी
वो ही करता उद्धार है
वो है मेरा निकट कृटुम्बी
उसने दाम चुकाया है
मेरी खातिर खून बहाने
बन कर आया एक इंसान
Verse
वो है सोसन घाटी का
शारोन का गुलाब है
अब तक जो बंद रही,
आज खुली किताब है
धर्म का सूरज चमक रहा है
जीवन में ज्योति लाया है
मौत का कोई भय नहीं है
वो है जीवन पुनरूत्थान
Verse
वो है अल्फा और ओमेगा
वो ही भोर का तारा है
वो ही कृपालु वो ही दयालु
हर मुश्किल में सहारा है
वो ही लड़ा है मेरी लड़ाई
मुझे मसीह में छुपाया है
दुश्मन मुझको मार सका ना
मेरा बना वो शरणस्थान