All songs

Song 410

आसमां भी टल जायेगा

Intro आसमां भी टल जायेगा पृथ्वी भी टल जायेगी तेरा वचन ना टलेगा कभी ये आप ने कहा है मेरे प्रभु ये आप की प्रतिज्ञा है प्रभु Verse आप ने कहा है मैं अभी जाता हूँ सवरग में जगह तैयार करके आता हूँ आ के फिर तुम्हे भी मैं ले जाऊंगा अपने सारे वायदों को मैं निभाऊंगा Verse आप ने कहा था सातवां दूत आयेगा तुमको सारे भेद मेरे वो बतायेगा सात मोहरें खोलेगा वो भेदों से भरी ऐलीयाह के आत्मा में होगा वो नबी ये आज पूरा हो गया मेरे प्रभु ये आप की प्रतिज्ञा है प्रभु Verse आप ने कहा है मेरी दुल्हन आयेगी मेरे सारे वचनों को वो निभायेगी तीसरा खिंचाव पूरा वो करेगी आज सवरग घर वो ही मेरे साथ जायेगी