Song 398
उठ गये हैं कदम हमारे
Chorus
उठ गये हैं कदम हमारे
कौन इन्हें रोकेगा
यीशु ने थामा हाथ
कभी नहीं छोड़ेगा
यीशु है जीवन दाता
मौत भी उससे है हारी
मत घबराओ सिपाहियो
आज विजय है हमारी
मत घबराओ सिपाहियो
आज विजय है हमारी
Verse
घना अँधेरा डाले डेरा
मर रहा इन्सान
जग में जाओ वचन सुनाओ
और बचाऔ प्राण
ज्योति हम ही जलायेगें
यीशु के कलाम से
हर बाजी हम जीतेगें
यीशु के ही नाम से
यीशु के हम बच्चे हैं
वो पिता है महतारी
मत घबराओ सिपाहियो
आज विजय है हमारी
Verse
बादल गरजे चाहे बरसे
आये या तूफान
हम न डरेगें, हम न हटेंगे
यीशु है कप्तान
शैतान को हरायेगें
यीशु के कलाम से
शैतान को भगायेगें
खुले वचन की मार से
यीशु ने हम को दी है
ये तलवार दोधारी
मत घबराओ सिपाहियो
आज विजय है हमारी
Verse
एक मुट्ठी की हम हैं मिट्टी
बिल्कुल हैं बेजान
यीशु हैं आया, लहू पिलाया
बना दिया बलवान
यीशु की जय गायेगें
ऊँची ही ललकार से
अपने कदम बढायेगें
उसके ही अधिकार से
अपने को शुन्य बनाया
ऐसा है अधिकारी
मत घबराओ सिपाहियो
आज विजय है हमारी
Verse
सिर उठा के कदम मिला के
चलते सीना तान
मची हैं धूमें खुशी से झूमें
यीशु की संतान
यीशु के संग जाते हैं
सोने के मकान में
सारे दुःख अब दूर हुए
रहते है विश्राम में
उद्धार किया यीशु ने
तन मन है आभारी
मत घबराओ सिपाहियो
आज विजय है हमारी
या रब्ब तू मेरी पनाह है,
सो तूयें मेरी जान
खूदावन्द दे विच रहन्दी है,
ओह तेरा है मकान
सो तेरे उत्ते कदी वी
ना आफ़त आवेगी
तापाली तेरे डेरे विच
न कदी आवेगीं
रब्ब तेरे वास्ते करेगा
फरिशतियां नू फरमान
कि ओह सब तेरियां राहां विच
होन तेरे निगाहबान
सौ तैनू आपने हथां ते
ओह आप उठावणगे
तद पत्थरां दे नाल
तेरे पैर न ठेडे खावणगे
तू शेर ते सँप लताडेगां
शेर बच्चे अजगर वी
तू पैरां हेठां फेवेगा
फेर खोपड़ी उहना दी
यीशु राजा मेरे जीवन में काम करता है
वचन से भरता है, प्रकाशन देता है
वचन रूपी बीज को, हृदय में बोया है
अपनी दुल्हन को, मुहरों से धोया है
नबी मुझे है मिला, आँखें मेरी खोली,
दिल खुशी से भर गया, मिली है मेरी ज़िंदगी
उन्नीस सौ तिरसठ में वह नीचे आया है
सात गरजनों के भेदों को दुल्हन को बताया है
कलीसिया काल समाप्त
दुल्हन का युग आया है
समय का संदेश हमारा, रैप्चर लाया है
हो जाओ तुम तैयार, अब दुल्हा आया है
अपनी दुल्हन को वह संग ले जाता है