Song 392
महिमा खुदा की
Chorus
महिमा खुदा की
हम मिलकर गाएँगे
मैं और मेरा घराना
यीशु के साथ जायेंगे
Verse
जीना उसके लिए है
मरना उसके लिए है
जो भी हम कर सकेंगे
करना उसके लिए है
कुछ भी कहे चाहे दुनिया
हम आगे बढ़ते जाएंगे
Verse
हाथों में हाथ होगा
यीशु का साथ होगा
हमको रखेगा येशु,
जहां वो आप होगा
वो सच्चा जिंदा खुदा है
दिल में उसीको चाहेंगे
Verse
पसली से खून बहाया
दुल्हन को पास बुलाया
जैसा वो पाक खुदा है
दुल्हन को पाक बनाया
गायेंगे दूतों के संग संग
महिमा में जब भी जाएंगे
Verse
वचन खुदा ने भेजा
नबी के पास भेजा
यीशु मसीह वचन है
दुल्हन के पास भेजा
बनके हम उसका वचन ही
हवा में उड़ते जाएंगे
Verse
महिमा का बादल छाया
मोहरों को खोल बताया
बादल दुहले का चेहरा
नबी ने खोल दिखाया
वो मेरा दूल्हा, मैं दुल्हन
वापस अदन में जायेंगे